हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी थाने में गोली...

    थाने में गोलीबारी करके इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए बदमाश

    Vikram alias Papala Murder

    विक्रम उर्फ पपला पर हरियाणा में हत्या सहित कई मामले दर्ज

    • पुलिस बदमाशों की तलाश में

    अलवर (एजेंसी)। राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ पुलिस थाने में आज करीबन आधा दर्जन बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक कुख्यात बदमाश को थाने से छुड़ा कर ले गए। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के पांच लाख रुपए का इनामी बदमाश विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को पुलिस ने कल रात ही पकड़ा था और उसे जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बहरोड थाने में बैरक में रखा गया था।

    सुबह एक कार में कुछ हथियारबंद बदमाश आए और आते ही उन्होंने थाने पर एक के 47 रायफल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वे थाने में घुस गए और पपलू गुर्जर को छुड़ाकर फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि मुंडावर इलाके में उनका वाहन खराब हो गया तो वे उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस के कई दल उनका पीछा कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं लगा है।

    • सभी बदमाश हरियाणा के बताए जा रहे हैं

    विक्रम उर्फ पपला पर हरियाणा में हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं और वह हरियाणा पुलिस की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है। उधर इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के कई प्रशिक्षित दल बदमाशों की तलाश में लगा दिए गए हैं। हरियाणा की सीमा से लगते इलाकों में नाकाबंदी करवा दी गयी है। हरियाणा के पुलिस उच्चाधिकारियों को को सूचित कर दिया गया है। राजस्थान पुलिस के साथ ही हरियाणा पुलिस भी हरियाणा में कई स्थानों पर दबिश दे रही है।