हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश प्रतापगढ़ में...

    प्रतापगढ़ में बाईक पेड़ से टकरायी, दो मरे

    Bike Accident

    प्रतापगढ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने से उसमे सवार दो युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बताया कि कुंडा कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी गांव निवासी अनिल कुमार (19) अपने पड़ोसी विजय कुमार (28) के साथ मंगलवार को बाईक पर सवार होकर खेमीपुर गए थे। देर रात घर वापस लौटते समय बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

    उन्होने बताया कि इस दुर्घटना में अनिल कुमार और विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनो को अस्पताल ले गयी जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती के पास में सड़क दुर्घटना में घायल लेखपाल संघ के जिला मंत्री हरिश्चन्द्र चौरसिया (45) की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। श्री चौरसिया की बाईक सोमवार को सड़क पर ड्रम लगाकर बनाए गए पुलिस बैरियर से टकरा गई थी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।