हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बारिश से लौट ...

    बारिश से लौट आई दिल्ली की सांस, प्रदूषण से मिली राहत

    Rain, Delhi, NCR, Relief , Pollution

    बृहस्पतिवार सुबह मध्य दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के साथ गाजियाबाद, मोदीनगर और सोनीपत में बारिश हुई

    Edited By Vijay Sharma

    नई दिल्ली(एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह झमाझम बारिश( Delhi NCR Rain ) हुई, जिसने ठंड में इजाफा कर दिया है। बारिश और पहाड़ी राज्यों बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में तापमान भी गिरा है, जिससे लोग कई जगहों पर अलाव जलाते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह हुई बारिश के बावजूद आंशिक रूप से दिन में भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बृहस्पतिवार सुबह मध्य दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के साथ गाजियाबाद, मोदीनगर, हापुड़ और सोनीपत में बारिश हुई है। सोनीपत में तो ओले भी पड़े हैं।

    शुक्रवार के बाद मौसम साफ होने लगेगा, कोहरा बढ़ेगा

    वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 एवं 15 डिग्री रहने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड का अहसास तो होगा, लेकिन प्रदूषण से राहत रहेगी। शुक्रवार के बाद मौसम साफ होने लगेगा। ऐसे में कोहरा बढ़ेगा। शनिवार को मध्यम श्रेणी का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ही लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

    बारिश से बदला मौसम का मिजाज

    इससे पहले बुधवार को दिल्ली में सुबह से बादल छाए रहे। तेज पुरवईया हवा भी चल रही थी। हालांकि, बारिश दोपहर बाद हुई। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक है। सबसे अधिक बारिश जाफरपुर में हुई, जहां 7 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। रिज में 0.8 मिमी, पूसा में 1 मिमी बारिश हुई। पालम, लोदी रोड और सफदरजंग में बूंदाबांदी हुई। हवा में नमी का स्तर 58 से 89 फीसद तक रहा। यही नहीं बारिश के दौरान रोशनी कम होने पर दिन में ही वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलते देखा गया। इधर बुधवार को एनसीआर के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ ही तेज बारिश हुई। इसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।