हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बादाम दिल की ...

    बादाम दिल की बीमारियों का जोखिम कम करने में सहायक : विशेषज्ञ

    Health

    स्वास्थ्य: अधिक मिठाई का इस्तेमाल हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है (Health)

    • प्रत्येक दिन 42 ग्राम बादाम का सेवन किया जाए तो मोटामा कम होता है

    नई दिल्ली। सर्दी के आगमन के साथ ही क्रिसमिस और नए साल का जश्न मनाने की (Health) तैयारी शुरू हो गई हैं और इस बीच स्वास्थ्य एवं खान-पान विशेषग्यों ने सलाह दी है कि त्योहारों की मौज-मस्ती के साथ यदि नाश्ते-खाने में बादाम का इस्तेमाल किया जाए तो यह एलडीएल कोलेस्ट्राल कम करने और दिल की सभी बीमारी के जोखिम कारकों को कम करने में सहायक हो सकता है। दिल्ली मैक्स हेल्थकेयर की डायटेटिक्स की क्षेत्रीय प्रमुख रितिका समद्दार का कहना है,‘क्रिसमस के आगमन के साथ ही साल के खत्म होने और नए वर्ष के जश्न की शुरूआत हो जाती है। इस दौरान अधिकतर लोग खूब मिठाइयां खाते हैं और इस बात का तनिक भी ख्याल नहीं रखते कि अधिक मिठाई का इस्तेमाल हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

    दिल की सभी बीमारी के जोखिम को कम करने में भी सहायक

    • जीवनशैली में बदलाव के कारण कोलेस्ट्राल का बढ़ना और हृदय की बीमारियों में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है।
    • ऐसे में त्योहारों के समय मिठाइयों की बजाय बादाम जैसे अन्य मेवों से बनी मिठाइयों और व्यंजनों का इस्तेमाल त्यौहारों के दौरान किया
    • जाए तो इससे स्वाद के साथ-साथ शरीर को खुराक भी अच्छी मिलेगी
    •  स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का कुप्रभाव नहीं पड़ेगा और आगे के लिए सकारात्मक असर रहेगा।
    • उन्होंने कहा कि हाल के एक अध्ययन से स्पष्ट हुआ है
    •  यदि प्रत्येक दिन 42 ग्राम बादाम का सेवन किया जाए तो पेट की चर्बी और कमर का मोटापा कम होने के साथ ही  एलडीएल कोलेस्ट्राल कम करने में मदद मिलती है
    •  यह दिल की सभी बीमारी के जोखिम को कम करने में भी सहायक है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।