हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के आरोप में मौत की सजा

    Former Pakistan President Pervez Musharraf sentenced to death for treason
    • विशेष अदालत की ने पूर्व सैन्य तानाशाह को 2-1 के सजा सुनाई|
    • पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में है
    • पूर्व राष्टÑपति मुशर्रफ पर देशद्रोह का है मामला

    पेशावर (एजेंसी)। पाकिस्तान की एक विशेष अदालत (Former Pakistan President Pervez Musharraf sentenced to death for treason) ने पूर्व सैन्य तानाशाह एवं पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के मामले में मंगलवार को फांसी की सजा सुनायी। पेशावर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वकार अहमद सेट की अगुवायी वाली विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने पूर्व सैन्य तानाशाह को 2-1 के मत से सजा-ए-मौत की सजा सुनायी। इस मामले में फैसले का विस्तृत विवरण 48 घंटे में जारी किया जाएगा। अस्वस्थ चल रहे पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में हैं।

    • मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मामला दिसंबर 2013 से ही लंबित था।
    • पूर्व सैन्य तानाशाह पर देश में तीन नवंबर 2007 से आपातकाल लागू करने का आरोप था।
    • 27 नवंबर को न्यायालय ने विशेष अदालत के फैसले पर रोक लगा दी थी
    • मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मामला दिसंबर 2013 में दर्ज किया गया था जबकि 31 मार्च 2014 को उन्हें दोषी ठहराया गया था।
    • अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष सारे सबूत उसी वर्ष सितंबर में रख दिए थे।
    • मुशर्रफ के मामले की सुनवाई काफी धीमी गति से होती रही और इसी बीच मार्च 2016 में वह पाकिस्तान छोड़ विदेश में जा बसे।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।