हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश नौकरी दिलाने ...

    नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 15 लाख

    Bhiwani News
    Bhiwani News: ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

    बेटी को पंजाब अर्बन डिवेल्पमेंट अथॉरिटी में ज्वाइनिंग का दिलाया था भरोसा  | Fraud

    धोखाधड़ी तथा जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में संगरिया थाना क्षेत्र की एक युवती को पंजाब में सरकारी विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठग लेने (Fraud) का मामला सामने आया है।

    युवती के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पंजाब के बठिंडा में एक पार्षद सहित दो लोगों पर धोखाधड़ी तथा जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विजय सोनी ने बताया कि संगरिया के नजदीक रतनपुरा निवासी दर्शन सिंह की पुत्री को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। दर्ज मुकदमे में दर्शन सिंह ने अपने एक रिश्तेदार मलकीत सिंह निवासी वार्ड संख्या दो, कोठे अमरपुर बठिंडा में पार्षद काशीराम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

    15 लाख रुपये बताया था खर्चा

    दर्शन सिंह की पुत्री ने बी-टेक की हुई है। उसके रिश्तेदार मलकीत सिंह ने पार्षद काशीराम से पिछले वर्ष मुलाकात कराकर भरोसा दिलाया कि वे उसकी पुत्री को पंजाब अर्बन डिवेल्पमेंट अथॉरिटी (पूडा) में नौकरी दिलवा देंगे। दर्शन सिंह को इस काम की एवज में 15 लाख का खर्चा बताया गया और दोनों लोग रतनपुरा आकर पन्द्रह लाख रुपए ले गये।

    फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ पहुंचने पर हुआ खुलासा | Fraud

    इसके कुछ दिन बाद दर्शन सिंह की पुत्री को पूडा के मोहाली में स्थित मुख्यालय से जारी किया हुआ एक नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। नियुक्ति पत्र के साथ कवरिंग लेटर मिला, जिसमें विभिन्न प्रकार के दस्तावेज लेकर मोहाली मुख्यालय में आकर पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया। दर्शन सिंह पुत्री को लेकर निर्धारित तारीख पर मोहाली गया तो वहां पूडा के अधिकारियों ने इस प्रकार का कोई नियुक्ति पत्र जारी किए जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद दर्शन सिंह ने मलकीत सिंह और काशीराम से संपर्क कर राशि वापस मांगी। काफी प्रयास करने पर भी उन्होंने न तो उसकी पुत्री को नौकरी दिलवाई और न ही रुपए वापस किए। सोनी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

    ये है पूरा मामला

    • दर्शन सिंह की बेटी को मिला था मोहाली में स्थित मुख्यालय से जारी नियुक्ति पत्र
    • नियुक्ति पत्र लेकर जब पंजाब अर्बन डिवेल्पमेंट अथॉरिटी (पूडा) पहुंचे तो पता चला ये फर्जी था
    • जब पैसे मांगे तो आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया
    • थक हार कर दर्शन को पुलिस का सहारा लेना पड़ा
    • शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।