हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सीआईडी विवाद ...

    सीआईडी विवाद : विज ने कहा, ‘भागमभाग’ पर संदेह

    Anil-Vij

    जरूर कोई और मंशा है (CID dispute)

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सीआईडी CID dispute) पर नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अनिल विज के बीच तनातनी के दौरान विज ने कहा कि उनसे सीआईडी वापस लेने के मामले में हो रही भागमभाग संदेहास्पद है और इसके पीछे जरूर कोई और मंशा है। आज इस आशय की खबरें आई हैं कि सीआईडी विभाग गृह मंत्री से वापस लेने की अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और एक ड्राफ्ट प्रस्ताव बनाया जायेगा जिस पर मंत्रिमंडल की मंजूरी ली जाएगी। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री विज ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री सर्वेसर्वा हैं और उन्हें किसी तरह की तैयारी करने की जरूरत नहीं है।

    •  मुख्यमंत्री अधिकारियों को सिर्फ आदेश देकर कुछ भी कर सकते हैं और किसी भी विभाग का विभाजन भी कर सकते हैं।
    • गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें इस मामले में हो रही भागमभाग पर सन्देह है कि इसके पीछे जरूर कोई और मंशा है।

    क्या है मामला:

    उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जब सरकार ने वेबसाईट अपडेट कर सीआईडी के मुख्यमंत्री पर नियंत्रण होने की खबरें आई थीं तो श्री विज ने ही कहा था कि सरकारें वेबसाईट से नहीं चलतीं और ऐसे किसी स्थानांतरण के लिए कैबिनेट की मंजूरी लेनी होती है।सीआईडी हरियाणा में कई सालों से अलग से गृह मंत्री न होने के कारण मुख्यमंत्री के ही नियंत्रण में है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।