हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश ट्रक में घुसी...

    ट्रक में घुसी फॉरच्यूनर, सात की मौत

    Fortuner
    Fortuner

    सालासर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा | Fortuner

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में चुरु जिले के सालासर थाना क्षेत्र में देर रात फॉरच्यूनर (Fortuner) और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर फॉरच्यूनर में आठ लोग डेगाना की ओर जा रहे थे। टोल नाके के पास नामा गांव में फॉरच्यूनर सामने जा रहे ट्रक के पीछे टकरा गई। हादसे में इमरान खान, गाजी खान, इमरान खान, रफीक, बाबू खान, इकबाल और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खुशी मोहम्मद घायल हो गया। उसे सीकर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

    • फॉरच्यूनर में डेगाना जा रहे थे आठ लोग
    • टोल नाके के पास हुआ हादसा
    • तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने पीछे से ट्रक में मारी टक्कर
    • सात लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम
    • घायल का सीकर के अस्पताल में चल रहा इलाज
    • पुलिस घटना की जांच में जुटी

    देश भर में पुलिस यातायात नियमों को लेकर समय-समय पर वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। लेकिन वाहन चालक हैं कि तेज रफ्तार से बाज नहीं आ रहे। इसी के चलते प्रतिदिन हादसे सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यदि यातायात नियमों का सही पालन किया जाए तो हादसों को रोका जा सकता है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।