हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    Earthquake : जमैका में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा

    Earthquake

    वैज्ञानिकों ने क्यूबा और जमैका के तटीय इलाके में सुनामी आने की संभावना जताई | Earthquake

    Edited By Vijay Sharma

    मियामी, (एजेंसी)। जमैका और पूर्वी क्यूबा के बीच कैरिबियन सागर में  भूकंप ( Earthquake ) के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई है। शक्तिशाली भूकंप के बाद क्षेत्र में सुनामी का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि इससे अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। तेज भूकंप के बाद अमेरिका के वैज्ञानिकों ने क्यूबा और जमैका के तटीय इलाके में खतरनाक सुनामी आने की संभावना जताई है।

    इस भूकंप की गहराई सतह के 10 किलोमीटर नीचे रही। भूकंप मोंटेगो खाड़ी और जमैका के 140 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और निक्वैरो, क्यूबा के 140 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण में केंद्रित था। वहीं, किंग्स्टन स्थित जमैका ऑब्जर्वर अखबार ने कहा कि भूकंप कई द्वीपों में महसूस किया गया, जो कई सेकंड तक चला। भूकंप के दौरान लोग डर के कारण घरों से बाहर सड़क पर निकल आए।

    भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake

    • – भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
    • – बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
    • – कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
    • – अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
    • – वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
    • – भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
    • – भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।

    क्या होता है रिक्टर स्केल

    भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

    भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर

    •  0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
    •  2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
    •  3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
    •  4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
    •  5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
    •  6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
    •  7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
    •  8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
    •  9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
    • अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।