हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश 16 को रामलीला...

    16 को रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे केजरीवाल

    CM-Delhi
    CM-Delhi

    70 में से 62 सीटें जीती ‘आप’  | Delhi CM

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार सीएम पद (Delhi CM) की शपथ लेने जा रहे हैं। उनका शपथ ग्रहण 16 फरवरी, रविवार को रामलीला मैदान में होगा। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को उपराज्यपाल मिलकर यह तिथि तय की। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर सिमट गई। दूसरी तरफ लगातार तीन बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। उसके 67 प्रत्याशियों की तो जमानत तक जब्त हो गई। अगर वोट फीसदी की बात करें तो आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। भाजपा को 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला और उसकी वोट हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत रही।

    जीत के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने समर्थकों और दिल्लीवासियों को शुक्रिया कहा। वहीं, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने भी कहा कि पार्टी दिल्ली के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करती है और वह सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

    • आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की।
    • आप को 2015 के मुकाबले में 5 सीटों का नुकसान हुआ।
    • हीं भारतीय जनता पार्टी को इतनी सीटों का फायदा हुआ।
    • पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67, जबकि भाजपा ने 3 सीटें जीती थी।
    • सिर्फ चार फीसदी वोटों तक सिमटी कांग्रेस

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।