हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश ‘Indian 2’ के...

    ‘Indian 2’ के सेट पर गिरी क्रेन, 3 की मौत, 9 घायल

    Indian-2
    Indian-2

    भारी लाईट स्टैंड कर्मचारियों पर गिर गया | Indian 2

    चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु में अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘Indian 2’ की शूटिंग में बड़ा हादसा हो गया। फिल्म के लिए तैयार किये जा रहे सेट पर एक क्रेन गिर गई। दुर्घटना में सहायक निर्देशक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह घटना चेन्नई के पुनामाल्ले के समीप नाजरतपेट में बुधवार रात हुई। उस समय निजी स्टूडियो ईवीपी फिल्म सिटी में कुछ कर्मचारी एक दृश्य की शूटिंग के लिए सेट तैयार कर रहे थे। इस दौरान क्रेन के गिरने से इस पर लगा एक भारी लाईट स्टैंड इन कर्मचारियों पर गिर गया।

    मृतकों में सहायक निर्देशक कृष्णा शामिल  | Indian 2

    घटना में अभिनेता कमल हासन और फिल्म के निर्देशक एस. शंकर को कोई चोट नहीं आई है। मृतकों में फिल्म के सहायक निर्देशक कृष्णा (34), टीम के सदस्य मधु (29) और चंद्रन (60) शामिल हैं। मौके पर मौजूद अभिनेता कमल हासन ने घायलों को अस्पताल ले जाने में मदद की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गर्वनमेंट जनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। नाजरतपेट की पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है।

    • कमल हासन ने फिल्म शूटिंग के दौरान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
    • उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरे फिल्मी करियर में यह सबसे भयानक दुर्घटना है।
    • मैंने तीन सहयोगियों को खो दिया है।
    • लेकिन मेरा दुख उन लोगों के दुख से कम है जिन्होंने अपने प्रियजन खो दिये हैं।
    • उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।