हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश अनंतनाग में म...

    अनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर-ए -तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

    Encounter
    File Photo

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हो गई। इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल ने शुक्रवार देर रात अनंतनाग जिले के संगम में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों की छुपे हुए आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई।

    • मुठभेड़ (Encounter) के दौरान शनिवार तड़के लश्कर के दो आतंकवादी मारे गये।
    • घटना स्थल से मारे गये आतंकवादियों के शव और हथियार तथा गोलाबारूद बरामद
    • आतंकवादियों में से एक की पहचान लश्कर के शीर्ष कमांडर फुरकान के तौर पर हुई
    • प्रदर्शन को रोकने के लिए आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।