हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    Trump India Tour: ट्रम्प के लिए बर्तन जयपुर में किए गए तैयार

    Trump India Tour

    (Trump India Tour)

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे में उनके खाने पीने के विशेष बर्तन जयपुर में तैयार किए गए है। दौरे में ट्रम्प और उनका परिवार दिल्ली में एक पंचसितारा होटल में ठहरेगा जहां वह राजस्थान संस्कृति से रुबरु हो सकेंगे। मेटल निमार्ता एवं डिजाइनर अरुण पाबूवाल ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमरीका की पहली महिला मिलानिया ट्रम्प एवं अन्य परिजनों के लिए विशेष टेबलवेयर और कटलहरी तैयार की है। आईटीसी कंपनी ने श्री पाबूवाल को बर्तन तैयार करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था।

    पाबूवाल ने पत्रकारों को बताया कि यह बर्तन गैर लौहधातुओं का उपयोग कर चित्रमय रुप से परिकल्पित और निर्मित किए गऐ है। इन पर शुद्ध सोने और चांदी की मोटी परत का लेप किया गया है। अंतराष्ट्रीय स्तर की ट्राफियां डिजायन करने के लिए विख्यात श्री पाबूवाल को इससे पहले अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए भी विशेष टेबलवेयर बनाने का मौका मिल चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।