हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश मोदी ने की प्...

    मोदी ने की प्रिंस चार्ल्स, अंगेला मर्केल से की बात

    UNESCO, Narendra Modi

    प्रिंस चार्ल्स के स्वास्थ्य में सुधार हुआ

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे ब्रिटिश राजपरिवार के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स और जर्मनी के चांसलर अंगेला मर्केल से टेलीफोन पर बात की और इस अभूतपूर्व महामारी से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास किये जाने के महत्व को रेखांकित किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री मोदी ने प्रिंस चार्ल्स के साथ कोविड 19 महामारी पर विचार विमर्श किया और ब्रिटेन में इस विषाणु के संक्रमण के कारण लाेगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि प्रिंस चार्ल्स के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और कामना की कि वे सदैव पूर्ण रूप से स्वस्थ रहें।

    प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटेन में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के कोरोना महामारी से निपटने में योगदान की सराहना की और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के निस्वार्थ सेवाभाव से किये जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने संकट के समय भारत में फंसे ब्रिटिश नागरिकों को सहायता एवं समर्थन के लिए श्री मोदी का आभार व्यक्त किया। श्री मोदी ने आयुर्वेद में रुचि रखने के लिए प्रिंस चार्ल्स का धन्यवाद दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।