हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home रंगमंच एक हजार गरीब ...

    एक हजार गरीब परिवार को खाना मुहैया कराएंगे संजय दत्त

    Bollywood-actor

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन में एक हजार जरूरतमंद परिवार को खाना खिलाने का निर्णय लिया है। ( Sanjay Dutt) कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है और लोग अपने घरों पर रहने के लिए मजबूर हैं।

    इस दौरान रोजाना कमा कर खाने वाले को सामने बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना वायरस जैसी मुश्किल घड़ी में एक साथ मदद के लिए आगे आए हैं। संजय दत्त ने बताया है कि वह एक हजार गरीब परिवार को खाना मुहैया कराएंगे, साथ ही उन्हें पैसे से भी मदद करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।