हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी डॉक्टर ने की ...

    डॉक्टर ने की खुदकुशी, आप नेता के खिलाफ शिकायत

    Suicide

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक 52 वर्षीय डाक्टर ने अपने घर में शनिवार को खुदकुशी कर ली। दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजकर 17 मिनट पर नेब सराय थाने में पीसीआर के द्वारा एक व्यक्ति के खुदकुशी के बारे में जानकारी मिली। (Suicide ) मौके पर पहुंची पुलिस तब पता चला कि डाक्टर राजन्द्र सिंह दुर्गा विहार स्थित अपने मकान में छत से लटककर तड़के खुदकुशी कर ली है। अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    उन्होंने कहा कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। डॉक्टर सिंह के पुत्र हेमंत ने शिकायत में देवली से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर पर धमकी देने का आरोप लगाया है। हेमंत की शिकायत पर पुलिस ने जबरन वसूली, खुदकुशी के लिए उकसाने जीवन को खतरे के खिलाफ नेब सराय थाने में मामला दर्ज किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।