हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जस्टिस मोहम्म...

    जस्टिस मोहम्मद रफीक ने ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

    Odisha High Court

    भुवनेश्वर। जस्टिस मोहम्मद रफीक ने सोमवार को ओडिशा उच्च न्यायालय के 31वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल न यहां लोक सेवा भवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति रफीक को पद की शपथ दिलायी। इस मौके पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, महाधिवक्ता अशोक परिजा , राज्य के मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी और पुलिस महानिदेशक अभय समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम की अनुशंसा पर 23 अप्रैल को न्यायमूर्ति रफीक को ओडिशा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। न्यायमूर्ति रफीक इससे पहले मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।