हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश पृथ्वी पर एलि...

    पृथ्वी पर एलियंस ने दी थी दस्तक!

    Aliens

    पेंटागन ने जारी किए यूएफओ के 3 वीडियो (Aliens )

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। क्या पृथ्वी के बाहर भी किसी ग्रह पर जीवन है? और क्या दूसरे ग्रह के प्राणी कभी पृथ्वी पर आए हैं? इन रोचक सवालों का जवाब आज तक 100 फीसदी दावे के साथ नहीं मिला है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने तीन वीडियो गुप्त सूची से हटाकर जारी किए हैं, जिससे एक बार फिर एलियन चर्चा में हैं। (Aliens ) इन वीडियो में यूएफओ (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग आॅब्जेक्ट- उड़ने वाली अज्ञात वस्तु) दिख रहे हैं, जिन्हें अमेरिकी नेवी पायलट्स ने कैमरे में कैद किया था।

    • अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) ने कहा है कि उसने तीनों वीडियो को जारी करने को अधिकृत किया है।
    • इसमें से एक नवंबर 2004 में कैद किया गया था और दो अन्य जनवरी 2015 के हैं।
    • इन्हें 2007 और 2017 में अनधिकृत तरीके से रिलीज किया गया था।
    • रक्षा विभाग ने बयान में कहा, ‘डीओडी इस वीडियो को लोगों का यह भ्रम साफ करने के लिए जारी कर रहा है
    • जो फुटेज सकुर्लेट हो रहा है, वह सच है या नहीं और क्या ऐसे और वीडियो हैं या नहीं।
    • वीडियो में देखी गई हवाई वस्तु ‘अज्ञात’ की श्रेणी में ही है।’

    बयान में आगे कहा गया है, ‘गहन समीक्षा के बाद विभाग ने यह तय किया कि इन वीडियो के अधिकृत रिलीज से किसी तरह की संवेदनशील जानकारी या सिस्टम बाहर नहीं आएगा और अज्ञात हवाई वस्तु के सैन्य वायु क्षेत्र में घुसपैठ की जांच पर असर नहीं होगा।’ इन तीन वीडियो की सच्चाई की पुष्टि पेंटागन ने 2019 में की थी। पायलट्स ने 2004 में ट्रेनिंग के दौरान इस 40 फीट लंबे अज्ञात वस्तु को देखा, जो पानी से 50 फीट ऊपर मंडरा रहा था। ऐसा ही 2015 में भी दिखा। इनमें से दो वीडियो को न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2017 में पब्लिश किया था। वीडियो में दिख रहा है कि एक लंबाकार एक चीज आसमान की ओर बढ़ रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।