हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 2678 पहुंची, तीन की मौत

    Coronavirus

    जयपुर। राजस्थान में 12 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद यह संख्या बढकर शनिवार को 2678 पहुंच गयी तथा तीन लोगों की मौत हो गयी। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर मे पांच, जोधपुर में दो, धौलपुर में दो तथा अजमेर, चित्तौडगढ एवं कोटा में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार इस बीच जयपुर मे दो तथा जौधपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। विभाग के अनुसार राज्य में इन जानलेवा विषाणु से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है।

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 162, अलवर में नौ, बांसवाडा में 66, बांरा एक, बाडमेंर में दो, भरतपुर में 111, भीलवाडा में 37, बीकानेर में 37, चित्तौडगढ में 27, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर मे 14, डूंगरपुर में छह हनुमानगढ में 11, जयपुर में 933, जैसलमेर में 35, झालावाड 40, झुंझुनू में 42, जोधपुर में 547, करौली में तीन, कोटा में 205, नागौर में 118,, पाली मे 12, प्रतापगढ में दो, राजसमंद दो, सवाई माधोपुर में आठ, सीकर मे छह, टोंक में 134, उदयपुर में आठ पाॅजिटिव मरीज सामने आये है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।