हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 2803 पहुंची

    Coronavirus in India

    जयपुर। राजस्थान में 31 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद यह संख्या बढकर रविवार को 2803 पहुंच गयी। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य की राजधानी जयपुर में आठ, जौधपुर में नौ, अजमेर दो, उदयपुर में पांच, चित्तौडगढ मे तीन, प्रतापगढ दो तथा कोटा और डूंगरपुर में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है।

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 167, अलवर में 11, बांसवाडा में 66, बांरा एक, बाडमेंर में दो, भरतपुर में 112, भीलवाडा में 37, बीकानेर में 37, चित्तौडगढ में 30, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर मे 12, डूंगरपुर में सात, हनुमानगढ में 11, जयपुर में 969, जैसलमेर में 35, झालावाड 40, झुंझुनू में 42, जोधपुर में 614, करौली में तीन, कोटा में 208, नागौर में 118,, पाली मे 13, प्रतापगढ में चारे, राजसमंद दो, सवाई माधोपुर में आठ, सीकर मे छह, टोंक में 134, उदयपुर में 14, कोरोना संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक एक लाख 14 हजार 411 सैंपल लिए जिसमें से 2803 पाॅजिटिव एक लाख पांच हजार 172 नेगेटिव तथा छह हजार 436 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।