हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश बंगाल में बड़...

    बंगाल में बड़ी संख्या में नर्सों का इस्तीफा, गृहराज्य का किया रुख

    Resignation of Nurses

    नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) से लड़ाई के बीच पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में नर्सों के काम छोड़कर अपने गृहराज्य लौट जाने से यह राज्य अब एक बड़े संकट में घिरता नजर आ रहा है। यहां प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में विभिन्न अस्पतालों में सेवारत मणिपुर की कुल 185 नर्सों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है और अपने गृहराज्य लौट भी गयी हैं। रिपोर्टों से यह भी पता चल रहा है कि अन्य पूर्वोत्तर राज्यों और ओडिशा में भी काफी संख्या में नर्सें नौकरी छोड़ सकती है।

    बहरहाल इतनी तादाद में नर्सों के इस्तीफे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस बीच कुछ वर्गों से नर्सों के इस्तीफों के मामले में केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग किये जाने की खबरें भी आ रही हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से अब तक 2461 लोगों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं और 225 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है जबकि 829 लोग भी ठीक हुए है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।