हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    ऐलनाबाद की साध-संगत ने 88 यूनिट किया रक्तदान

    Blood Donation

    ऐलनाबाद(सच कहूँ/सुभाष )। रविवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक द्वारा शहर के नोहर रोड स्थित जनता अस्पताल में ऐलनाबाद ब्लॉक के डेरा अनुयायियों के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान लगाया गया। रक्तदान शिविर में 8 महिलाओं 2 पार्षदों सहित 88 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर की शुरूआत ऐलनाबाद ब्लॉक भंगीदास करनैल सिंह इन्सां व संदीप इन्सां ने पवित्र नारा व विनती शब्द बोलकर की। जबकि नगर पालिका प्रधान रविंद्र कुमार लढ़ा, पार्षद श्रवण कुमार, रमेश कुमार व समाजसेवी हरि तलवाडिया ने विशेष रूप से शिरकत की और रक्तदान को महादान बताते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

    Dera followers follower donated blood donation

    वहीं रक्तदान शिविर में पार्षद श्रवण कुमार व रमेश कुमार द्वारा रक्तदान भी किया गया। पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक के सीनियर टेक्निकल सुपरवाइजर विनोद सहारन इन्सां ने बताया कि कोरोना महामारी में जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सकें, इसके लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार की तरह आमजन को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर 45 मैम्बर मनोज इन्सां, सहदेव इन्सां, 25 मेंबर रमेश इन्सां, विजय इन्सां, 15 मैंबर प्यारे लाल इन्सां, अमरजीत, संतलाल, जसविंद्र, रुप सिंह, इंद्राज, हीरालाल इन्सां, अंशुल इन्सां, सुमित, शिव इन्सां, सुभाष इन्सां, भागाराम इन्सां, राजकुमार इन्सां सहित अन्य उपस्थित रहे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।