हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home रंगमंच अमिताभ ने पित...

    अमिताभ ने पिता को किया याद, शेयर की उनकी लिखी पंक्तियां

    Amitabh Bachchan Post
    अमिताभ बच्चन एक अनूठे अवतार में...

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पिता महान कवि हरिवंश राय बच्चन को याद करते हुये उनकी लिखी कुछ पंक्तियां सोशल मीडिया पर शेयर की है। अमिताभ का उनके पिता के साथ कैसा रिश्ता था ये तो उनके सभी फैन्स जानते हैं। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब थे।अमिताभ अक्सर अपने पिता को याद करते रहते हैं। अमिताभ ने फिर पिता को याद करते हुए उनकी लिखी कुछ पंक्तियां अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

    अमिताभ ने लिखा, ‘मन का हो तो अच्छा; मन का ना हो तो ज्यादा अच्छा, बाबूजी ने जब मुझे मेरे जीवन के एक विचलित मोड़ पर ये सिखाया, तो समझ में नहीं आया. जो मन का ना हो वो ज्यादा अच्छा कैसे हो सकता है। फिर जब उन्होंने समझाया तो समझ गया।अगर तुम्हारे मन का नहीं हो रहा है, तो वो ईश्वर के मन का हो रहा है, और ईश्वर हमेशा, तुम्हारा अच्छा ही चाहेगा, इसलिए ज्यादा अच्छा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।