हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    पेरू में कोरोना के तीन लाख से अधिक मामले

    Coronavirus
    file photo

    ब्यूनस आयर्स। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) से अबतक तीन लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है और करीब 10,589 लोगों की जान जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “पांच जुलाई तक देश में 1,782,846 लोगों की जांच की गयी जिसमें से 302,718 लोग संक्रमित और शेष 1,480,128 लोग जांच में नेगेटिव पाए गए। देशभर में 11,300 से अधिक लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है जिनमे से 1,227 लोगों के फेफड़ों में सक्रमण हैं।” मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से अबतक 10,589 लोगों की जान जा चुकी है और 182,000 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं।

    Coronavirus

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।