हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Arrested: नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    गोलूवाला, सच कहूँ न्यूज। बीकानेर आईजी व हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक श्रीमती राशि डोगरा के दिशा निर्देशन में स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध नशों के खिलाफ एनडीपीएस में कार्यवाही करते हुए 250 नशीली गोलियों सहित एक जने को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बिशन सहाय के नेतृत्व में कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, भागचन्द सहित पुलिस टीम ने कुम्हारांवाली निवासी खेताराम पुत्र सोहनलाल को 250 नशीली गोलियों के साथ स्थानीय 23जेआरके नहर पुलिया गोलूवाला सिहागान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस कार्यवाही में कांस्टेबल महेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा। मामले की जांच हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना के उपनिरीक्षक विशु वर्मा को सौंपी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।