हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Suicide : युव...

    Suicide : युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की

    suicide

    रेस्टोरेंट में काम करने वाले गोपाल के रूप में हुई मृतक की पहचान (Suicide )

    • पत्नी से विवाद के चलते ससुरालवालों ने घर आकर पीटा था

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। यहां वीरवार को एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्हत्या कर ली। बताया जाता है कि एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले इस युवक का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते ससुरालवालों ने बुधवार शाम को उसके साथ मारपीट की। Suicide ) आत्महत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मरने वाले की पहचान कालिया कॉलोनी के गोपाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गोपाल बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट में काम करता था।

    • उसका अपनी पत्नी से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था।
    • कपूरथला में रहने वाले उसके ससुराल वालों ने बुधवार शाम को उसे घर आकर पीट दिया।
    • इस बात से वह काफी परेशान हो गया था।
    • गुरुवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके भतीजे ने जाकर देखा कि वह फंदे से लटक रहा है।
    • उसने शोर मचाया तो परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया।
    • सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची।
    • शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    • इस बारे में थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है।
    • परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।