हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हरियाणा में य...

    हरियाणा में ये क्या हो रहा है, कैथल में चाकुओ से गोदकर कर दी 17 वर्षीय युवक की हत्या, पिछले 44 दिन में हत्या की तीन बड़ी वारदाते

    Kaithal Crime
    Kaithal Crime हरियाणा में ये क्या हो रहा है, कैथल में चाकुओ से गोदकर कर दी 17 वर्षीय युवक की हत्या, पिछले 44 दिन में हत्या की तीन बड़ी वारदाते

    Kaithal Crime: कैथल (सच कहूँ न्यूज़ ) जिले के एक गांव में 17 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक खाना खाने के बाद गली में घूम रहा था, तभी कुछ लडको ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की पहचान थेह मुकेरियां निवासी जयमल के रूप में हुई है। गांव के लोगों ने इसकी सूचना गुहला पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मौके पर घायल युवक के पास से चाकू व खंजर भी मिले। अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

    OMG News: वैज्ञानिकों को 71000 वर्ष पहले की महिला का कंकाल मिला, जांच हुई तो ये हुए बड़े खुलासे…

    जानकारी के अनुसार मृतक जयमल शुक्रवार रात को अपने गांव थेह मुकेरियां में गली में टहल रहा था। तभी स्कूल के पास कई युवकों ने जयमल पर चाकूओं से ताबड़तोड़ 10 से 15 बार वार किया गया । हमले में जयमल गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजन गुहला के अस्पताल में लेकर गये लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजिंद्र अस्पताल पटियाला रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    घर का इकलौता बेटा, दिव्यांग बहन, पिता का सहारा | Kaithal Crime

    मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जयमल के परिवार में उसके माता-पिता और एक बहन है। बहन और पिता दिव्यांग हैं। जयमल परिवार की इकलौता बेटा था, जो दिहाड़ी कर घर चलाता था। जयमल की मौत से परिवार में मातम छाया है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    गहनता से की जा रही जाँच : एसएचओ

    गुहला थाना एसएचओ विजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। किशोर के शव का पटियाला में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। उसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।