जादौन क्षत्रियों का इतिहास एवं आध्यात्मिक साधना नामक पुस्तक का हुआ विमोचन

Sirsaganj News
Sirsaganj News: जादौन क्षत्रियों का इतिहास एवं आध्यात्मिक साधना नामक पुस्तक का हुआ विमोचन

पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने पुस्तक का किया विमोचन

  • लेखक डॉ सुरेश चंद्र सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी क्षत्रियों को किया सम्मानित

सिरसागंज/फिरोजाबाद (सच कहूँ/अशोक कुमार)। Firozabad News: सिरसागंज लोक-कल्याण की भावना को लेकर जदुद्वारा सेवा संस्थान महाराणा प्रताप चौक उमरी धाम में क्षत्रियों के इतिहास और संस्कृति संजोकर जादौन क्षत्रियों का इतिहास एवं आध्यात्मिक साधना नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही आयोजकों ने मुख्य अतिथि का जोशीला स्वागत किया। Sirsaganj News

कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर विश्व दीप सिंह फिरोजाबाद, विशिष्ट अतिथि अयोध्या पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी बालमुकुंद आचार्य, लेखक डॉ सुरेश चंद्र सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह राजेंद्र सिंह मथुरा, शैलू जादौन शमशाबाद, डॉक्टर धर्मेंद्र नाथ नेत्र, चिकित्सालय आगरा, राणा निर्मल सिंह लभुआ स्टेट, ठाकुर राघवेंद्र सिंह डॉक्टर गुरुदत्त सिंह, जदुद्वारा सेवा संस्थान के समस्त पदाधिकारी, महिला ठाकुर महासभा फिरोजाबाद, ने संयुक्त रूप से एक हजार पुस्तकों का विमोचन किया गया।

पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षत्रियों के इतिहास और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस जादौन क्षत्रियों का इतिहास पुस्तक का विमोचन किया गया है। इस पुस्तक से क्षत्रिय समाज अपने इतिहास को जान सकेंगे पढ़ सकेंगे‌‌, जिस समाज का इतिहास जिंदा रहता है। वो समाज हमेशा आगे बढ़ता है। क्षत्रियों ने हमेशा देश के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं। सभी को याद रखना चाहिए। वहीं पुस्तक के निर्माण करने वाले सभी लोगों को माल पटका प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

पुस्तक के सम्पादक मंडल एवं जदुद्वारा सेवा संस्थान परिवार सिरसागंज” के तत्वावधान में डॉ. सुरेश चन्द्र सिंह पूर्व प्राचार्य सी. एल. जैन कॉलेज फिरोजाबाद एवं पूर्व डाइरेक्टर अमरदीप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेन्ट (स्थायी निवासी-ग्राम-नगला खुशहाली, जनपद-फिरोजाबाद) की पुस्तक जादौन क्षत्रियों का इतिहास एवं आध्यात्मिक साधना को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम में आए सभी लोगों को वितरण की गई। Sirsaganj News

कार्यक्रम में डॉ. सुरेशचन्द्र सिंह (लेखक), डा. नीरज कुमार सिंह, अशोक जादौन, जसवन्त सिंह एडवोकेट, अरुण चन्देल, ए.के. सिंह धर्म सिंह जादौन, जगदीश सिंह, शिशुपाल सिंह, बृजमोहन वैस, विनय तौमर, जदुद्वारा के पूर्व सचिव चंद्रपाल सिंह प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह अकेला, दीपक तिरंगा सहित सेवा संस्थान के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा