हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    Earthquake: सोमवार सुबह-सुबह आया 7.9 तीव्रता वाला घातक भूकंप, इस देश में 36 झटके महसूस किए गए

    Earthquake
    Earthquake: सोमवार सुबह-सुबह आया 7.9 तीव्रता वाला घातक भूकंप, इस देश में 36 झटके महसूस किए गए

    Earthquake: मांडले (एजेंसी)। म्यांमार में 7.9 तीव्रता वाले घातक भूकंप आने के बाद अबतक 36 झटके महसूस किए गए। म्यांमार के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि आज सुबह तक 2.8 से 7.5 तीव्रता वाले 36 झटके महसूस किये गये। ये झटके पिछले शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:51 बजे म्यांमार में आए 7.9 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किये गये हैं।

    कंबोडिया, म्यांमार को प्रारंभिक आपातकालीन सहायता के रूप में एक लाख अमेरिकी डॉलर देगा | Earthquake

    कंबोडिया के विदेश मंत्री प्राक सोखोन ने रविवार को कहा कि उनका देश भूकंप से तबाह म्यांमार को प्रारंभिक आपातकालीन सहायता के रूप में एक लाख अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा। सोखोन, जो कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री भी हैं, ने म्यांमार में भूकंप के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित आसियान विदेश मंत्रियों की विशेष आपातकालीन बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, म्यांमार में आए भीषण भूकंप में लगभग 1,700 लोग मारे गए, 3,400 घायल हुए तथा 300 लोग लापता हैं।

    सोखोन ने कहा, ‘हम क्षेत्रीय राहत प्रयासों में और अधिक योगदान देने की संभावना पर काम कर रहे हैं, जिसमें जहां भी संभव हो, चिकित्सा और अन्य आवश्यक आपूर्ति का प्रावधान शामिल है। उन्होंने कहा कि कंबोडिया शुक्रवार के भूकंप के बाद म्यांमार और थाईलैंड की सहायता के लिए अन्य आसियान सदस्य देशों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है।उन्होंने कहा, ह्लहम उनकी जो मदद करेंगे, वह हमारी एकता और एकजुटता का प्रमाण होगा तथा एक शक्तिशाली संदेश होगा कि म्यांमार और थाईलैंड इस संकट का सामना अकेले नहीं कर रहे हैं।चूंकि कई लोग अभी भी ढही हुई इमारतों के नीचे फंसे हुए हैं और उन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है, इसलिए हमें यथासंभव अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने के लिए तेजी से काम करना जारी रखना चाहिए। हर मिनट महत्वपूर्ण है। आॅनलाइन बैठक की शुरूआत मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन ने की थी, जिसमें शुक्रवार के भूकंप के बाद म्यांमार और थाईलैंड को आसियान सदस्य देशों द्वारा दी जाने वाली सहायता पर चर्चा की गई थी। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। मलेशिया ने जनवरी में वार्षिक रूप से आसियान की अध्यक्षता संभाली।