हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home स्वास्थ्य Diabetes: शुग...

    Diabetes: शुगर के मरीज को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, बढ़ जाता है शुगर

    Diabetes
    Diabetes: शुगर के मरीज को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, बढ़ जाता है शुगर

    Diabetes: (सच कहूं/अनु सैनी) वैसे तो फलों का सेवन सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप डायबिटिज के मरीज हैं तो आपको फलों का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। डायबिटिक लोगों को हमेशा लो ग्लाइसेमिक वैल्यू वाले फलों का ही सेवन करना चाहिए, और हाई ग्लाइसेमिक वैल्यू इंडेक्स वाले फलों से हमेशा बचना चाहिए।

    आपको बता दें कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स का उपयोग यह मापने के लिए किया जाता है कि कोई भी भोजन आपके शुगर के स्तर को कितनी तेजी से बढाता है, यानि स्तर जितना अधिक होगा शुगर पर प्रभाव भी उतना ही अधिक होगा। नाशपाती, संतरा, आडू, बेरीज, ग्रेपफ्रूट बेरीज, और एप्रिकॉट जैसे फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जबकि तरबूज, अनानास, अधिक ज्यादा पका केला और आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता हैं, इसलिए इन फलों का सेवन आपको ज्यादा नहीं करना चाहिए।

    फ्राईड फूड्स के सेवन से बचें: Diabetes

    बता दें कि फ्राई की गई चीजों में फैट अधिक मात्रा में पाया जाता हैं, और इसे पचाना अधिक मुश्किल हो जाता है और इसी के कारण यह ब्लड शुगर को तेजी से भी बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीक मरीज को फ्राईड फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

    मिठाई के सेवन से बचें:

    ऐसा कहा जाता है कि शुगर डायबिटीज मरीज के लिए जहर है, इसलिए डायबिटीज मरीज को हमेशा मिठी चीजों के सेवन दूर रहना चाहिए। जैसे चॉकलेट, चीनी, ड्रिंक्स, मिठाई, आदि चीजों के सेवन से आपको बचना चाहिए।

    डॉक्टर से ले सलाह:-

    अगर आपका मीठा खाने का अधिक मन करता है तो, आप अपने डॉक्टर से सलाह लें और इनके आधार पर गुड़ या शहद से बने पदार्थ का सेवन कर लें, वो भी बहुत कम मात्रा में… नहीं तो ये भी आपके लिए जहर बन सकता है।

    शराब पीने से बचना चाहिए:-

    शराब का सेवन का सेवन डायबिटीज मरीज के लिए सभी पदार्थों में सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है, अगर इसका सेवन खाली पेट करते हैं तो, आपको ग्लूकोज का स्तर कम होने का खतरा हो सकता है। इस के लिए शराब के सेवन से बचना अति आवश्यक हैं क्योंकि अगर आपका शुगर कम हो जाता है, तो यह एक खतरनाक स्थिति हो सकती हैं।

    डायबिटीक मरीज को कौन-कौन से फलों का सेवन करना चाहिए:-

    आडू:- आड़ू भी डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है, हालांकि यह कार्बोहाइड्रेट का भी स्रोत है, लेकिन इसमें मौजूद अन्य न्यूट्रिएंट्स ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद कर सकता है, इसलिए आप आडू का सेवन कर सकते है।

    कीवी:- कीवी फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, यह ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, कीवी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

    नाशपाती:- डायबिटीज मरीजों के लिए नाशपाती भी बहुत अच्छा विकल्प है, इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, इसके अलावा, यह विटामिन-सी, ई, के फोलेट, ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन, रेटिनॉल और कोलीन से भरपूर है, शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी, लेकिन नाशपाती फल के छिलके में फाइबर की मात्रा अधिक मानी जाती है और यह कोलेस्ट्रॉल और मोटापे के रिस्क को कम करने में मदद करता है।

    सावधानी: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, और इसे किसी भी चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।