बीईएल में 18 पदों पर निकली वेकैंसी
Government Jobs 2026: नई दिल्ली। आजकल देश में जहाँ नौकरी के लिए मारामारी चल रही है वहीं देश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी सुनहरी ऑफर आया है। सरकारी नौकरी चाहने वाले युवा इस शानदार मौके का फ़ायदा उठा सकते हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के कुल 18 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च रखी गई है। ऐसे में योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर जमा कर सकते हैं। BEL Jobs 2026
इन 18 पदों मांगे हैं आवेदन
फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर के 6 और प्रोजेक्ट इंजीनियर- I के 12 पद
जरुरी दस्तावेज | BEL Jobs 2026
अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/साइबर सुरक्षा/सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना विज्ञान में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु 35 साल और प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 40,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
निर्धारित आवेदन शुल्क | BEL Jobs 2026
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 400 रुपए के साथ 18% जीएसटी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।















