हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कैथल घरौंडा नगरपाल...

    घरौंडा नगरपालिका प्रदेश में 10वें स्थान पर, जिले में मिला पहला स्थान

    Gharaunda News
    Gharaunda News: घरौंडा नगरपालिका प्रदेश में 10वें स्थान पर, जिले में मिला पहला स्थान

    कल होगा सफाई मित्रों का सम्मान समारोह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण रहेंगे मुख्य अतिथि

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024-25 में घरौंडा नगरपालिका ने जिले भर में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि पूरे हरियाणा प्रदेश में यह 10वें स्थान पर रही। इस उपलब्धि को लेकर आज रविवार को घरौंडा शहर के ऑडिटोरियम हॉल में सफाई मित्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण होंगे। वे सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। नगरपालिका की ओर से की गई तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। समारोह में सफाई कर्मचारियों को प्रतीक चिह्न व प्रमाणपत्र भेंट कर उनकी सेवाओं को सराहा जाएगा। Gharaunda News

    कार्यक्रम से पहले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बीआरएम कॉलेज पहुंचेंगे। वहां वे शहर के नागरिकों के साथ एक बैठक करेंगे और उनसे शहर के विकास को लेकर बातचीत करेंगे। स्थानीय मुद्दों को भी इस बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक के बाद हरविंद्र कल्याण नसीब विहार कॉलोनी में जाएंगे, जहां वे पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। इसी कॉलोनी में स्थानीय लोगों द्वारा उनके तीसरी बार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष बनने पर उनका सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत हरविंद्र कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी सुनेंगे। इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    नगरपालिका की उपलब्धि पर शहर में उत्साह | Gharaunda News

    नगरपालिका के प्रदेश में 10वें स्थान पर आने की खबर से घरौंडा शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। नगरपालिका के अधिकारियों से लेकर सफाई कर्मचारियों तक सभी ने इस उपलब्धि में अपना योगदान दिया है। अब सफाई मित्रों के हौसले को बढ़ाने के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें:– इमाम के शव को गमगीन माहौल में किया गया सुपुर्द-ए-खाक