रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। ब्लॉक रानियां के गांव खारियां में प्रेमी सेवक शंकर लाल इन्सां के सचखंडवासी पिता अर्जुन दास इन्सां की स्मृति में श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक जयदयाल इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की। इसके पश्चात दोनों ब्लॉकों से पहुंचे कविराज सदस्यों ने चेतावनी प्रथा के भजन प्रस्तुत किए। Sirsa News

कार्यक्रम में ब्लॉक रानियां व चामल के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में साध-संगत, सच्ची प्रेमी समितियों के सेवादार, सच्चे नम्र सेवादार तथा डेरा सच्चा सौदा की जल समिति के सेवादारों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक जयदयाल इन्सां ने बताया कि सचखंडवासी अर्जुन दास इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम की अनमोल दात प्राप्त कर पूरे परिवार को रूहानियत से जोड़ा।
उन्होंने आजीवन जल समिति में सेवा निभाई और समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। नामचर्चा के दौरान सचखंडवासी के परिजनों ने मानवीय पहल करते हुए ब्लॉक के 11 जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन वितरित किया। इस सेवा कार्य की उपस्थित संगत ने सराहना की। कार्यक्रम में सचखंडवासी के पुत्र शंकर लाल इन्सां, भीम सेन इन्सां, राजकुमार इन्सां, नरेश इन्सां सहित परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार व ग्रामीण मौजूद रहे। Sirsa News















