हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    Delhi Gur Mandi Fire: झुग्गियों में भीषण आग का तांडव, लोगों ने भागकर बचाई जान

    Delhi Fire News
    Delhi Gur Mandi Fire: झुग्गियों में भीषण आग का तांडव, लोगों ने भागकर बचाई जान

    Delhi Gur Mandi Fire: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गुड़ मंडी की झुग्गियों में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के चलते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखी वस्तुएँ भी जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि नजदीक के खुले मैदान में फैले कूड़े तक जा पहुँचीं। Delhi Fire News

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की लगभग 12 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया गया। फायर ऑफिसर सी.एल. मीना के अनुसार, आग लगने की सूचना रात करीब 10:47 बजे प्राप्त हुई थी। घटनास्थल पर लकड़ी से बने तख्त, रिक्शा निर्माण से जुड़ा सामान, एक स्कूटर, एक वाहन, कुछ टायर और अन्य ज्वलनशील वस्तुएँ पड़ी थीं, जो आग को और अधिक फैलाने का कारण बनीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। राहत की बात यह रही कि सभी निवासी समय रहते झुग्गियों से बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में यह तीसरी बार आग लगी है, और पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है और अभी तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 30 अप्रैल को दिल्ली के आईएनए क्षेत्र स्थित दिल्ली हाट में भी एक भीषण आग लगी थी, जिसमें दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी थी। Delhi Fire News

    Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार