हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान श्रीगंगानगर ज...

    श्रीगंगानगर जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी एवं पुत्र की हत्या की

    murder

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के अरायण गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी और पुत्र की रात में सोते समय हमला कर हत्या कर दी। श्रीकरणपुर के पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार देर रात लगभग दो बजे केसरीसिंहपुर थाने में सूचना मिली कि अरायण गांव में एक महिला और उसके पुत्र के शव खून से लथपथ घर के आंगन में पड़े हैं। इसके बाद थाना प्रभारी सुरेंद्र पूनिया तथा राठौड़ मौके पर पहुंचे। आंगन में दो चारपाइयों पर वीरपाल कौर (52) और उसके बलविंदर सिंह (23 के खून से लथपथ शव मिले। इनके सिर में किसी भारी वस्तु से वार किए हुए थे। घर में कई जगह खून बिखरा पड़ा था।

    Murder

    मौके पर मौजूद वीरपालकौर के दूसरे पुत्र राजविंदर सिंह (25) ने बताया कि रात लगभग 12:30 बजे घर में खटका होने से वह उठकर घर के आगे के हिस्से की तरफ आने पर उसके पिता सतनामसिंह उर्फ लाली (55) हाथ में लोहे की रॉड लिए खड़ा दिखा। उसे देखेकर उसके पिता भाग निकला। इस पर उसे संदेह हुआ और घर की लाइट जलाने पर मां और भाई खून से लथपथ पड़े थे। उसने आस पास के लोगों को जगाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। राठौड़ ने बताया कि आरोपी सतनाम सिंह लाली की उसी समय तलाश शुरू कर दी गई लेकिन बाद में उसने आज सुबह साढ़े आठ बजे खुद ही थाने में आकर आत्मसर्पण कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।