हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Murder: नरवान...

    Murder: नरवाना में लोहे की रॉड से हमला कर व्यक्ति की हत्या

    Jind News
    सांकेतिक फोटो

    नरवाना (सच कहूँ न्यूज़)। Narwana News: फैक्टरी में काम कर रहे वैल्डिंग कर्मचारी को बाहर बुला, उसके सिर में लोहे की रॉड मार उसका मर्डर कर दिया। जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमित भाटिया, सिटी एसएचओ ईश्वर सिंह व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्यों को जुटा जांच शुरु कर दी। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शहर थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। Jind News

    धर्मसिंह कालोनी की गली नंबर 5 निवासी करीबन 45 सूरजभान जो कि दिल्ली पटियाला हाइवे के बीच फाटक से पहले सर्विस रोड पर बनी एक फैक्टरी में वैल्डिंग का कार्य करता था। वह रोजाना की तरह ही अपनी ड्यूटी पर आता और जाता था। ठीक उसी तरह वह बुधवार को फैक्टरी में कार्य करने के लिए आया हुआ था। शाम के करीब साढ़े पांच बजे वह अपने कार्य में लगा हुआ था कि उसका ही कोई जानकार उसे वहां से बुलाकर बाहर ले गया। सूरजभान के अलावा अन्य दूसरे कर्मचारियों ने भी सोचा की यहीं किसी कार्य के लिए गया होगा। Jind News

    सूरजभान को बाहर ले जाते ही उसके सिर में पीछे से किसी ने रॉड से हमला कर दिया। राड उसके सिर में इतनी तेजी से लगी की सूरजभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस तरह से उसका मर्डर करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमित भाटिया के अलावा सिटी एसएचओ ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और जींद से एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद टीम के सदस्य कुछ साक्ष्यों में वारदात के दौरान प्रयोग की गई रॉड व खून का सैंपल ले गए। अभी फिलहाल सूरजभान के इस तरह से मारे जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    दो लड़कियों का था पिता सूरजभान | Jind News

    बताया जा रहा है कि सूरजभान अपने परिवार के साथ काफी समय से ही धर्मसिंह कालोनी में रह रहा था। सूरजभान के दो लड़कियां हैं। व्यवहारिक तौर पर यह नेक बताया गया है। करीब एक साल पहले सूरजभान ने शहर से बाहर प्राइवेट कंपनी में भी कार्य किया है। उसके बाद फिर यहां आकर कार्य किया। फैक्टरी में सूरजभान के साथ करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि यह पिछले एक साल से कभी कभार आ जाता था। पिछले एक माह से यह रोजाना आ रहा था। बुधवार को उसका ही कोई जानकार उसे बुलाकर बाहर ले गया। फिर बाद में पता चला कि उसका मर्डर कर दिया।

    युवक का शव पड़े होने की मिली थी सूचना-एसएचओ

    पुलिस को ओवरब्रिज के साइड में सर्विस रोड पर युवक के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का मर्डर किया हुआ था। अब किन कारणों से उसका मर्डर किया है, इस बारे में गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
                                                                                             -ईश्वर सिंह, सिटी एसएचओ, नरवाना।