हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा Dabwali: पिकअ...

    Dabwali: पिकअप की टक्कर से सिरसा के गांव पन्नीवाला रुलदू में दुकानदार की मौत

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    Sirsa Road Accident: डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। निकटवर्ती गांव पन्नीवाला रुलदू में बुधवार सुबह एक पिकअप ने दुकानदार को टक्कर मार दी, जिससे दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Dabwali News

    सड़क किनारे चल रहा था दुकानदार | Dabwali News

    जानकारी के अनुसार मलकीत सिंह गांव के कालांवाली रोड स्थित बस स्टैंड पर अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। वह सड़क किनारे चल रहा था। इसी दौरान डबवाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप मलकीत सिंह को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। बाजीगर बस्ती की ढाणी में रहने वाली एक महिला ने घटना को देखा। वह उस समय घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी।

    महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिकअप का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर गांव के रास्ते से होकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल डबवाली भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। Dabwali News

    Wheelchair Cricket T20: सरसा में दिव्यांग लगाएंगे चौके-छक्के, व्हीलचेयर पर बैठ कर करेंगे बॉलिंग-फील्…