हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश CM Nayab Sing...

    CM Nayab Singh Saini: जींद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, कहा अब महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जाती है

    Jind News
    Jind News: जींद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, कहा अब महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जाती है

    20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत कोटा अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित: नायब सैनी

    जींद (सच कहूं न्यूज)। Maharishi Valmiki Jayanti: जींद में स्थित एकलव्य स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले सीएम ने डीएवी स्कूल में पीएम की मन की बात को भी सुना। डीएवी स्कूल में मन की बात के लिए लाइव आयोजन किया जा रहा था। Jind News

    सीएम ने कहा कि महा पुरुषों के जन्म दिवस को भाजपा ने प्रदेश स्तर पर मनाना शुरू किया। आचार संहिता के चलते भगवान वाल्मीकि जन्म दिवस आया। मन में पीड़ा थी कि इसे राज्य स्तर पर नहीं बना पाए। फिर खुशी हुई कि जिस दिन शपथ ग्रहण समारोह था तो उस दिन भगवान वाल्मीकि आशीर्वाद मिल रहा था। उसी समय संकल्प लिया था कि भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाएंगे। आज उस संकल्प को वो पूरा कर रहे हैं।

    समारोह में मंत्री बेदी और विधायक कपूर सिंह ने सीएम नायब सैनी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि सरकारी सेवाओं, सीधी भर्ती में आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत कोटा अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है। यदि वंचित अनुसूचित जातियों के उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं, तो शेष रिक्त पदों को अन्य अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों से भरा जाएगा। यदि उनमें भी उपयुक्त नही हैं तो शेष फिर वंचित जातियों के उम्मीदवारों में ही विचार किया जाएगा। इससे पहले अनुसूचित जातियों को प्रथम व द्वितीय श्रेणी में डेढ़ प्रतिशत आरक्षण दिया है।

    सीएम ने डीएवी स्कूल में सुनी पीएम मोदी के मन की बात | Jind News

    महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से रोडवेज की बसों में भरकर लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम से पहले सीएम नायब सैनी ने डीएवी स्कूल में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए यहां बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि सफाई कर्मियों का वेतन 16 से बढ़ाकर 26 से 27 हजार करने का संकल्प सरकार ने लिया है। यह भी निर्णय लिया है कि सफाई कर्मियों की ड्यूटी पर मृत्यु होने पर 5 लाख, सीवरेज में काम करते हुए दुर्घटना होने पर 10 लाख बीमे का प्रावधान किया है। 5 हजार से अधिक एजेंसी कर्मियों को संबंधित पालिका के रोल पर लिया है। देश के किसी भी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालों अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृति सरकार देगी। सरकार हर गरीब के उत्थान के लिए काम कर रही है। बीपीएल परिवारों को 500 रुपए का गैस सिलेंडर मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक लाख से कम इनकम वाले 23 लाख परिवारों को एक हजार किलोमीटर एक साल में हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर रहे हैं। Jind News

    जींद में धरने प्रदर्शन के चलते नहीं लग रहे उद्योग: मिड्ढा

    डॉ. मिड्डा ने मुख्यमंत्री से कहा कि जींद में बड़ा उद्योग लगाया जाए। जींद 9 नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है। यहां उद्योग लगाए जाएं। लेकिन एक बात सामने आती है कि जींद में धरने, प्रदर्शन ज्यादा होते हैं, तो उद्योग ज्यादा दिन नही चल पाएंगे। ऐसे में बच्चों के भविष्य के लिए यह सब बंद करना होगा। क्योंकि यह बच्चों के भविष्य की बात है। इसलिए कोई भी बात हो तो सीधे मुख्यमंत्री से बात करें। यहां बाहर से लोग आते हैं और अपनी रोटियां सेक कर चले जाते हैं। हरियाणा प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री ने अपना खजाना खोल दिया है। यहां बड़े-बड़े उद्योग आएंगे। जिनमें बच्चों को नौकरी मिलेगी।

    2047 तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहेगी भाजपा: कृष्ण बेदी

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा जैसे कमजोर आदमी ने डीएससी को आरक्षण नहीं दिया बल्कि उन्होंने तो आरक्षण छीनने का काम किया। भूपेंद्र हुड्डा सरकार ने डीएससी समाज का आरक्षण पर रोक लगा दी। पंजाब मुख्यमंत्री ने तो डीएससी समाज के लोगों को हनन नहीं होने दिया। मंत्री बेदी ने कहा कि यह काम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कर दिखाया है। Jind News

    उन्होंने आरक्षण दिलाने का वादा किया था। इस वादे को उन्होंने पूरा किया। अब हुड्डा ईवीएम को ठीकरा फोड़ रहे हैं। वो डीएएसी समाज की एकता को नहीं समझ पाए। अब उन्हें पता लग गया है कि डीएएसी समाज की एकता में दम है। आपने जिन्हें वोट दिया उन्हें भी पता लग गया है। जिन्हें वोट नही दिया उन्हें भी पता लग गया है। 2047 तक भाजपा ही प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहेगी।

    यह भी पढ़ें:– School Holiday: सोमवार को भी बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here