हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Fire: बनियावा...

    Fire: बनियावाला में अज्ञात कारणों से लगी भूसे की छान में आग 6 छान आई चपेट में आग लगाने वाले संदिग्ध की पुलिस को दी शिकायत

    Pratap Nagar News
    Pratap Nagar News: बनियावाला में भूसे की छान में लगती आग।

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: बीती देर रात अज्ञात कारणों से बनियावाला गांव में भूसे की छान में आग लग गई। आग लगने से 6 छाने उसकी चपेट में आ गई और सबमें रखा हजारों रुपए का भूसा जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए बनियावाला निवासी दीपक बंसल ने बताया कि आग में दीपक बंसल, राजेंद्र कुमार, सुशील कुमार, रामकुमार, अनुज कुमार आदि का भूसा जलकर राख हो गया। दीपक ने बताया कि उनको आग लगाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पुलिस में शिकायत दी है। आग लगने से उनका हजारों रुपए का नुकसान हो गया।

    यह भी पढ़ें:– CSC Center News: गुरुग्राम में नियमों की अनदेखी करने वाले 286 सीएससी सेंटर किए बंद