हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कुल 1...

    देश में कुल 141.37 करोड़ टीके लगे

    Corona Vaccination

    नयी दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाये जाने के मद्देनजर पिछले 24 घंटे में 32 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 141.37 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 32 लाख 90 हजार 766 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 141 करोड़ 37 लाख 72 हजार 425 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड के नये संस्करण ओमिक्रॉन के 17 राज्यों में कुल 422 मामले सामने आये हैं जिनमें से 130 संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 108 मामले सामने आये हैं।

    पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 6,987 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 76 हजार 766 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.22 प्रतिशत है। इसी अवधि में 7,091 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं जिसके साथ ही अभी तक कुल तीन करोड़ 42 लाख 30 हजार 354 लोग कोविड से उबर चुके हैं। देश में स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। भारत में पिछले 24 घंटे में नौ लाख 45 हजार 455 कोविड परीक्षण किए गये हैं, जिन्हें शामिल करते हुये देश में कुल 67 करोड़ 19 लाख 97 हजार 82 कोविड परीक्षण किये गये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here