परिजनों ने 7 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन, नेत्रदान को बताया महान सेवा
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के जोन नंबर-5 के प्रेमी सेवक संदीप बजाज इन्सां के चाचा एवं नेत्रदानी वकील चंद बजाज की स्मृति में हिसार रोड स्थित पंजाब पैलेस में श्रद्धांजलि नामचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध-संगत, रिश्तेदारों व सच्चे नम्र सेवादारों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। नामचर्चा की शुरूआत जोन नंबर 7 के प्रेमी सेवक कृष्ण सुखीजा इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के नारे के साथ की। इसके पश्चात कविराजों ने भजनों के माध्यम से उपस्थितजनों को मानव जीवन का महत्व समझाया। Sirsa News

इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार राकेश बजाज इन्सां ने कहा कि बजाज परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा है और हमेशा मानव सेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि वकील चंद बजाज ने नेत्रदान कर दो लोगों के जीवन में उजाला फैलाने का महान कार्य किया है। ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने बताया कि परिवार ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान फूड बैंक के तहत 7 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन वितरित कर सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं के शोक संदेश भी पढ़कर सुनाए गए। अंत में परिजनों को ब्लॉक कमेटी व सच्चे नम्र सेवादारों की ओर से नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचखंडवासी का बेटा वीनेश बजाज, रविंद्र बजाज, संदीप बजाज इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार राकेश बजाज इन्सां, रामकिशन बजाज इन्सां, रामपाल इन्सां, कृष्ण सुखीजा इन्सां,ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां सहित काफी संख्या में साध-संगत, रिश्तेदार व सभी जोनों की सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार बहन-भाई मौजूद रहे। Sirsa News















