हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रक की टक्कर...

    ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टिब्बी थाना क्षेत्र में संगरिया मोड के पास पीछे से आए ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। इनमें से बाइक के पीछे बैठे युवक की बीकानेर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। टिब्बी पुलिस थाना में मृतक के पिता की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार रामस्वरूप (48) पुत्र डोगरराम वाल्मीकि निवासी वार्ड 6, गांव कुलचन्द्र ने रिपोर्ट दी कि बुधवार को उसका पुत्र नरेन्द्र कुमार व शंकर पुत्र लालचन्द वाल्मीकि बाइक नम्बर आरजे 31 एसके 3965 पर टिब्बी रवाना हुए। शंकर बाइक चला रहा था और उसका पुत्र नरेन्द्र कुमार पीछे बैठा था। जब वे सुबह करीब 10 बजे टिब्बी में संगरिया मोड के पास पहुंचे तो पीछे से बलदेव उर्फ देबू पुत्र मलकीत सिंह रायसिख निवासी ढाणी ख्यालीराम वाली अपने ट्रक ट्राला नम्बर आरजे 31 जीए 5893 को तेज गति एवं लापरवाही पूर्व चलाते हुए लाया और बाइक के पीछे से टक्कर मारी।

    इससे नरेन्द्र कुमार व शंकर के गम्भीर चोटें लगी। मौके पर पहुंचे गांव कुलचन्द्र के राधाकृष्ण व इन्द्राज ने नरेन्द्र व शंकर को टिब्बी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके पुत्र नरेन्द्र कुमार को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। फिर हनुमानगढ़ से नरेन्द्र कुमार को बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर ले जाते समय नरेन्द्र की रास्ते में मृत्यु हो गई। उन्होंने रात को उसके पुत्र नरेन्द्र कुमार का शव टिब्बी के सरकारी अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जांच एएसआई सुभाष चन्द्र कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Development officer arrested: विकास अधिकारी 80 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here