हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Road Accident: बाइक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे युवक की मौत

    Ludhiana News
    सांकेतिक फोटो

    Road Accident: हनुमानगढ़। संगरिया थाना क्षेत्र के गांव ढाबां के पास पैदल जा रहे युवक में पीछे से आई बाइक की टक्कर लगी। सिर व अन्य जगहों पर गम्भीर चोटें लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर लगते ही बाइक चालक वहां से वाहन सहित भाग गया। इस संबंध में मृतक युवक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर संगरिया पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार नरेश (31) पुत्र मदनलाल मजहबी निवासी वार्ड दो, गांव ढाबां पीएस संगरिया ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि गुरुवार रात्रि को वह व उसका भाई राकेश (35) ढाबां जाने वाली सड़क पर गोशाला से करीब एक किलोमीटर आगे गांव ढाबां की तरफ पैदल जा रहे थे। करीब 8.15 बजे एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से मोटर साइकिल को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए लाया और उसके भाई राकेश के टक्कर मारी। सिर व शरीर पर गम्भीर चोट लगने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। मोटर साइकिल चालक वाहन को भगाकर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल पांचूराम के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    सींव में बिजाई करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष! सिर में कस्सी का वार कर किया एक घायल