कुशीनगर में युवक की गला दबा कर की हत्या

Published On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में पोखरे में मछलियों की रखवाली कर रहे एक युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि भरपटिया गांव निवासी रामअशीष साहनी (46) पट्टे पर पोखरा लेकर मछली पालन का व्यवसाय करता था। गांव के समीप ही उसने पट्टे पर पोखरा लेकर उसमें मछली के बच्चे डाले थे। रात में मछलियों की पहरेदारी के लिए वह पोखरे पर ही रहता था और सुबह घर वापस लौटता था। शनिवार की रात भी खाना खाने के बाद वह पोखरे पर चला गया। रविवार की सुबह काफी देर बाद भी वापस घर नहीं लौटा तो उसका भतीजा राजेश पोखरे पर गया। वहां रामअशीष का शव पड़ा हुआ था। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। घटना की जानकारी होने पर रामकोला पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की छानबीन में जुट गयी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts