हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चिट्टा बेचने ...

    चिट्टा बेचने का धंधा करने वाली युवती व युवक ने बुजुर्ग को पीटा

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    बुजुर्ग को युवक व उसकी बाइक की फोटो खींचना पड़ा महंगा

    हनुमानगढ़। चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करने वाली युवती ने अपने परिचित युवक के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग को पीट दिया। बुजुर्ग की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने उक्त युवक व उसकी बाइक की फोटो अपने मोबाइल फोन में खींच ली थी। बुजुर्ग की रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन पुलिस थाना में युवक-युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार प्रहलाद राय (75) पुत्र श्योकरण राम तरड़ निवासी मन्नीवाली पीएस सादुलशहर जिला श्रीगंगागनर हाल सैक्टर नम्बर 9, विस्तार हनुमानगढ़ जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि सिंचाई विभाग कॉलोनी के एक क्वार्टर में विभाग के दिवंगत ड्राइवर की बेटी किरण देवी रहती है जो चिट्टा व नशे का धंधा करती है। किरण देवी के पास असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। किरण देवी के पास आने वाले लोग अपने वाहन उसके घर के पास खड़े कर देते हैं।

    गुरुवार शाम करीब चार बजे उसे किरण देवी के घर के पीछे बाइक खड़ी देखी। वह अपने मोबाइल फोन से उस बाइक की फोटो लेने लगा। जब वह फोटो खींच रहा था तभी बाइक चालक वहां आ गया। इस पर उसने उसका भी फोटो ले लिया। इस पर उस व्यक्ति ने फोन कर किरण देवी को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने उससे मारपीट की। पीछे से धक्का देकर नीचे फर्श पर गिरा दिया। इससे उसके माथे, आंखों व बाएं हाथ की अंगुली पर गम्भीर चोटें आई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल प्रेम कुमार के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    ताऊ के लडक़े ने ही किया था चचेरे भाई की हत्या का प्रयास, गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here