हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जिनकी विचारधा...

    जिनकी विचारधारा जनहित से जुड़ी, उन्हें ही टिकट

    Hanumangarh News
    जिनकी विचारधारा जनहित से जुड़ी, उन्हें ही टिकट

    आम आदमी पार्टी का जनसंवाद सम्मेलन आयोजित

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के जन संवाद सम्मेलन का आयोजन शनिवार को जंक्शन स्थित व्यापार मण्डल धर्मशाला में किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल, विशिष्ट अतिथि सहप्रभारी व विधायक अमनदीप मुसाफिर, प्रदेश महासचिव विश्वेन्द्र सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव तय्यब खान, महिला प्रदेशाध्यक्ष गायत्री बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गोदारा, युवा विंग प्रदेशाध्यक्ष अनुराग बराड़, प्रदेश सचिव आशीष गौतम, प्रदेश संयुक्त सचिव सद्दाम हुसैन, आप जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल, किसान विंग जिलाध्यक्ष अवतार सिंह बराड़, युवा जिलाध्यक्ष अपारजोत बराड़, रायसाहब मेहरड़ा, अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष अकबर खां थे। अध्यक्षता आम आदमी पार्टी नेता इमामदीन भाटी ने की। Hanumangarh News

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस और भाजपा के खोखले वादों और दावों से त्रस्त हो चुकी है, इसलिए इस बार जनता ने भी बदलाव का मन बना लिया है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी की वसुंधरा सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार को भी देखा है और वर्तमान की गहलोत सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार और महिला पर हो रहे संगीन अपराधों को भी देख चुकी है। जनता बीजेपी शासित मणिपुर के हालातों को भूली नहीं है, जनता ये भी देख रही है कि केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काम करने से रोकने के लिए कितने हथकंडे अपना रही है। Hanumangarh News

    इसलिए जनता ने अब राजस्थान में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनाने का मन बना लिया है। प्रदेशाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि टिकट को लेकर अन्य दलों के नेता भी पार्टी के संपर्क में हैं। लेकिन, पार्टी टिकट सिर्फ उन लोगों को देगी जिनकी विचारधारा जनहित से जुड़ी हो, जिनका मकसद समाज में और राजनीति में बदलाव लाने का होगा। पालीवाल ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के बाद राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सूची सौंपी जाएगी। 25 अगस्त तक प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आप प्रत्याशियों की सूची जारी होने की खबर से कांग्रेस-भाजपा में खलबली मची हुई है।

    कार्यक्रम अध्यक्ष इमामदीन भाटी ने कहा कि हनुमानगढ़ की जनता बदलाव चाहती है। हनुमानगढ़ की राजनीति को दो परिवारों ने अपनी पपोती समझ लिया है। इस बार जनता बदलाव का मूड बना चुकी है और हनुमानगढ़ में बदलाव की आंधी चल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक आम नागरिक अरविन्द केजरीवाल ने जमीन से उठकर आम नागरिकों के हितों व अधिकारों के लिए इस पार्टी का निर्माण किया है। कांग्रेस-भाजपा ने राजस्थान का बेड़ा गर्क कर दिया है। कांग्रेस-भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की फौज बेशक है लेकिन हमारे साथ जनता है। देश में ईडी, सीबीआई और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। Aam Aadmi Party

    अन्य वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान में सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 25 अगस्त तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है। 22 अगस्त को दिल्ली में महामंत्री संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के साथ राजस्थान अध्यक्ष की बैठक होगी। इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुखविंद्र सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रविन्द्र चाहर आदि मौजूद रहे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का 151 किलोग्राम की माला से स्वागत व अभिनंदन किया। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Ajay Bhatt: जरूरत पड़ी तो पाक में घुसकर फिर होगी एयर स्ट्राईक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here