हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश पंजाब में आप ...

    पंजाब में आप विधायक के पिता ने निगला जहर, डीएमसी में दाखिल

    AAP MLA Labh Singh Ugoke

    बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह उगोके ने गुरुवार सुबह सलफास की गोलियां निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हे गंभीर अवस्था में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। उगोके पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र रद्द होने के विरोध में आप के शांति मार्च में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ में थे। सूचना मिलने पर वह तुरंत लुधियाना के लिए रवाना हो गए।

    क्या है मामला

    उगोके भदौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भदौर सीट से 37,550 मतों के अंतर से हराया था। चुनाव मैदान में उतरने से पहले उगोके एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करते थे। उगोके ने सरकारी स्कूल में शिक्षा हासिल करने के साथ-साथ करीब 15 वर्ष तक झाड़ू भी लगाया था। उनकी माता बलदेव कौर इस स्कूल में स्वीपर के तौर पर अनुबंध पर कार्यरत हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here