हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Aap Protest: आप कार्यकर्ताओं ने मनाई काली होली

    Hanumangarh News

    Aap Protest: पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को काली होली मनाई। कार्यक्रम के तहत आप कार्यकर्ताओं ने जंक्शन के शहीद भगतसिंह चौक पर एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन किया। आप जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जो दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं, उन्हें ईडी की ओर से असंवैधानिक तरीके से जिस तरह से गिरफ्तार किया गया है वह केन्द्र सरकार की तानाशाही का जीता जागता उदाहरण है। जिस शराब कारोबारी की गवाही पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है उस शराब कारोबारी ने जमानत मिलने के बाद इलेक्ट्रोल बॉन्ड के जरिए भाजपा को करोड़ों रुपए का चंदा दिया है। Hanumangarh News

    ऐसे में उसे सरकारी गवाह बनाकर दिल्ली की आप सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष राजवीर माली ने कहा कि जिस शराब घोटाले में हजारों छापे पडऩे के बाद भी एक नया पैसा बरामद नहीं हुआ। उसमें बिना सबूत के गिरफ्तारी कर, इंडिया एलायंस को कमजोर करने की रणनीति बनाकर भाजपा विपक्ष के नेताओं को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने का प्रयास कर रही है। माली ने कहा कि भाजपा में हजारों करोड़ का घोटाला करने वाले मंत्री बनकर बैठे हैं जबकि विपक्ष के नेताओं को बिना सबूत के जेल में डाला जा रहा है। आज देश में अघोषित आपातकाल लागू है। Hanumangarh News

    ये देश तानाशाही से नहीं संविधान से चलेगा | Hanumangarh News

    जो भी भाजपा के नेताओं के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है उसे जेल में डाल दिया जाता है। ऐसे में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी अपनी लड़ाई को जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश रंगों का त्योहार होली मना रहा है वहीं आप कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में काली होली मनाकर भाजपा को आइना दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि ये देश तानाशाही से नहीं संविधान से चलेगा।

    आप कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले शहीद भगतसिंह के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनसे प्रार्थना की कि उनकी आजादी के सार्थक परिणाम के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को सद्बुद्धि दें। इस मौके पर आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को काला तिलक लगाकर काली होली मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान रविन्द्र चाहर, अधिवक्ता अमरजीत सिंह, सुभाष पारीक, गोपाल वर्मा, जयपाल स्वामी, गुलशन सोनी, राजकुमार, अजीत कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। Hanumangarh News

    पता पूछने के बहाने छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here