हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आप के यूथ विं...

    आप के यूथ विंग जिलाध्यक्ष ‘आप’ को छोड़ भाजपा के हो लिए !

    Hanumangarh News
    आप के यूथ विंग जिलाध्यक्ष 'आप' को छोड़ भाजपा के हो लिए !

    अपारजोत सिंह बराड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party (AAP)) के यूथ विंग जिलाध्यक्ष अपारजोत सिंह बराड़ ने गुरुवार को अपने कई समर्थकों के साथ आप छोडक़र भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जंक्शन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपारजोत सिंह बराड़ सहित आम आदमी पार्टी छोडऩे वाले अन्य कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। Hanumangarh News

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि अपारजोत बराड़ का परिवार बरसों से पार्टी से जुड़ा क्षेत्र का समाजसेवी परिवार है। इन युवाओं के भाजपा में जुडऩे से पार्टी को और अधिक मजबूती तो मिलेगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेवारी व सम्मान देना जानती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से आगामी विधानसभा चुनावों में केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का पन्ना व पेज प्रमुख के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें ताकि पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से विजय मिले और सत्ता में भाजपा की सरकार बन सके।

    अपारजोत बराड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर वे सब भाजपा से जुड़े हैं। उनके पड़दादा गुरतेज सिंह बराड़ भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भैरोसिंह शेखावत, ओम माथुर के घनिष्ठ मित्र थे। कार्यक्रम में आप के जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला सचिव नागर मूण्ड, दीपेन्द्र सिंह राजावत, भानु प्रताप भालेरी, रिपुदमन बराड़, अक्षदीप सिंह, जयंत बराड़, रविन्द्र बराड़, दुष्यंत बराड़, मनीष खान, अंकित भादू, रॉकी शेखावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आप छोडक़र भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह बराड़, प्रवासी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खेमचंद तेजवानी, जिला मंत्री जसवीर मान, विनोद जोशी, विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, कृष्ण तायल, मनीष सिंह राठौड़, पवन झुरिया, आनंद सिंह राठौड़, हेतराम वर्मा, शैरी दंदीवाल, गजेन्द्र सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह, विजय स्वामी, संदीप कस्वां, अमन संधू, जयदीप राठौड़, पदम सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– घर में घुसकर माता-पिता व बेटे के साथ मारपीट, चुराकर ले गए जेवरात-नकदी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here