हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान एसीबी ने मुख्...

    एसीबी ने मुख्य जेल प्रहरी को किया गिरफ्तार

    Alwar News
    एसीबी ने मुख्य जेल प्रहरी को किया गिरफ्तार

    अलवर (सच कहूँ न्यूज)। ACB arrested the chief jail guard: सेंट्रल जेल अलवर में बंदियों से वसूली के खेल को शनिवार को एसीबी (ACB) ने पकड़ लिया। जेल के मुख्य प्रहरी रामावतार शर्मा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। जो बंदियों से वसूले गए थे। एक बंदी से 50 हजार रुपए फोन-पे से मांग रहा था। बंदियों की शिकायत पर एसीबी ने यह एक्शन लिया है। एसीबी की टीम शनिवार सुबह करीब 11 बजे जेल में घुसी। वहां मुख्य प्रहरी को सबसे पहले पकड़ा। Alwar News

    एसीबी के अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि जेल में बंदियों से वसूली की जाने की शिकायत पर रेड डाली। मुख्य जेल प्रहरी रामावतार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास 20 हजार रुपए मिले हैं। शिकायत मिली थी कि बंदियों को काम देने के एवज में वसूली होती है। जिसे जैसा काम उससे उतना पैसा। पैसा नहीं देने वालों को कठिन काम कराया जाता है। अब एसीबी इसके अन्य पहलुओं की जांच में लगी है। एसीबी के अधिकारी ने बताया कि बहरोड़ का बंधी है। जिससे पैसे की मांग की गई थी। उसके परिजनों से 20 हजार रुपए ले लिए गए। कुल 70 हजार रुपए की मांग थी। अभी मामले की जांच जारी है।

    एक दिन पहले मोबाइल मिले थे | Alwar News

    एक दिन पहले एसपी के निर्देश पर जेल में पुलिस ने रेड डाली तो तीन मोबाइल मिले थे। शौचालय और अलमारी की दीवारों में मोबाइल छुपाए हुए थे। सवाल ये है कि हर वस्तु जांच होकर जाती है। फिर भी जेल में मोबाइल चले जाते हैं। मतलब जेल के अधिकारियों की बिना मिलीभगत के ये संभव नही होता है।

    यह भी पढ़ें:– Viral News: कुत्ते की बेमिसाल वफादारी, 150 बिल्लियों का इकलौता रखवाला!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here